February 11, 2026
स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान के साथ 10वीं के छात्रों का गुडलक एंव 12वीं के छात्रों का फेयरवेल समारोह का हुआ आयोजन

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल मे आज बुधवार को कक्षा 10वीं एंव 12वीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य एवं भावनात्मक गुडलक एंव फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबन्धक एन0बी0 पाल एंव प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान के साथ 10वीं के छात्रों का गुडलक एंव 12वीं के छात्रों का फेयरवेल समारोह का हुआ आयोजन

जूनियर बच्चों ने कक्षा 10 एंव 12 के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर व पुष्प देकर आत्मीय स्वागत किया तथा “बहती हवा सा था वो’, छू लेंगे आशमाँ’,‘तेरे जैसा यार कहाँ’ जैसे मनमोहक कार्यक्रम एंव नृत्य आदि प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मिस्टर फेयरवेल सत्यांश जायसवाल एंव मिस फेयरवेल ऋचा पाण्डेय को चुना गया।
कार्यक्रम के अंत में जूनियर बच्चों एंव विद्यालय ने उपहार एंव मेडल देकर सीनियर बच्चों का फेयरवेल किया। पूरे परिसर में उत्साह, अपनापन और विदाई की मधुर भावनाएं छाई रहीं।

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान के साथ 10वीं के छात्रों का गुडलक एंव 12वीं के छात्रों का फेयरवेल समारोह का हुआ आयोजन

विद्यालय के प्रबन्धक एंव प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को आगामी होने वाली सी0बी0एस0ई की 10वी एंव 12वी की परीक्षाओं के बारे मे जानकारी देते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन एंव जीवन में सफल होने की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विद्यालय के संजय सिंह, शिवशंकर शर्मा, प्रदीप सिंह,आलोक कुमार ,जावेद अख्तर,राम किशन पूरी,कुंदन तिवारी,दीप्ती मेहता,आलोक त्रिपाठी,सुनील दत्त, भुवनेश्वरी तिवारी, भारती, प्रतिभा,अर्चना,नीतू, उमेश यादव, अफजल खान, अमित, सुखारी आदि शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!