बाराबंकी। 10वीं की गृह विज्ञान की परीक्षा के दौरान तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इन्हे एंबुलेंस से CHC भेजा गया जहां इनकी हालत सामान्य है,
यह मामला बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के औरेला गांव स्थित सुंदरलाल इंटर कॉलेज का है। जहां आज शनिवार को 10वीं की गृह विज्ञान की परीक्षा के दौरान अचानक घबराहट और तनाव के कारण तीन छात्राएं असहज महसूस करने लगीं। परीक्षा कक्ष में मौजूद शिक्षकों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई। मसौली थाना क्षेत्र के बांसा गांव निवासी 19 वर्षीय उमे हया को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, छात्रा की हालत अब खतरे से बाहर है। अन्य दो छात्राओं को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया।
इस घटना के बाद कुछ देर तक परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य हो गई। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।




