सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित सेंट जोसेफ्स का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूम धाम एवं हर्षाेल्लास के साथ आज रविवार को मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के डॉयरेक्टर ओ०ए जोसेफ, प्रबंधक बिन्सी जोसेफ, मुख्य अतिथि मानवेंद्र सिंह, सी०जे थॉमस, लीली थॉमस व प्रधानानाचार्य बैजू चेरियन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक एवं उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जो अपनी संस्कृति से जुड़े रहने तथा समाज में आगे बढ़ने के लिए था।
बच्चों की प्रस्तुति से विद्यालय में आये अतिथिगण सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ,अवधेश चौबे, सोमनाथ चौरसिया, सागर चौरसिया, सत्यप्रकाश तिवारी, विवेक चौरसिया, पंकज तिवारी, नीरज तिवारी, हासिम अंसारी, मनोज केसरी, राजन विश्वकर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, गोविंद सोनी, राजेंद्र केसरी, ऋषिकेश पाण्डेय, आर बी दास,सहदेव पांडे एवं अभिभावक गण मंत्र मुग्ध हो गए तथा पूरा पांडाल लगातार तालियों से गूंजता रहा।
विदित रहे इस समारोह में छोटे-छोटे बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंचे बच्चों के डांस को देखकर उसके अभिभावक भी झूमने को मजबूर हो गए।इस बाबत स्कूल के डायरेक्टर ओए जोसेफ व अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में सबके सामने परफॉर्म करने के डर को निकालना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अतिथियों,स्कूल के शिक्षको और अभिभावको का भी आभार जताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुहानी गुप्ता, आस्था गुप्ता, वंशिका चौहान,क्षेष्टा पांडे,एंजलो बैजू,यशवर्धन पांडे अनन्या पटवा व स्वरा त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिवेंद्र सिंह, प्रेम सागर चौबे, धनंजय मिश्र, फणींद्र मिश्र,मुन्ना पाण्डेय,ए.बी.सर ,भुनेश्वर मिश्र, राजकुमार सिंह, प्रदीप रौनियार, अवनीश मिश्रा, नीतेश श्रीवास्तव,अनिल पांडे, पीयूष त्रिपाठी, पुंडरीक गुप्ता, संतोष वर्मा, शिव चौहान,सतीश त्रिपाठी, अजीत बारीक, गंगा दुबे, अमृता पाठक, मनीष श्रीवास्तव, तमजिद अली, राधेश्याम, भुवाल गुप्ता, मंशा गुप्ता, मनोरमा जायसवाल, सलोनी अग्रवाल,अनूप रौनियार, रंजना त्रिपाठी, पूर्णिमा शाही, संतोष तिवारी, रवीना खातून, ओम प्रकाश वर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, संजय गुप्ता, अशोक पांडे, सिनसी पीटर, ललितेश गुप्ता, रमा श्रीवास्तव, स्नेहा एवं मुकेश सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।






