February 22, 2026
स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में साइन्स कार्निवल 2026 का हुआ आयोजन, 300 आकर्षक प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में आज साइन्स कार्निवल 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक एन0 बी0 पाल एंव प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व फीता काटकर किया।

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में साइन्स कार्निवल 2026 का हुआ आयोजन, 300 आकर्षक प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत

कार्यक्रम में बच्चों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंव रोबोट,सड़क सुरक्षा,सौर मंडल,पर्यावरण सुरक्षा,स्मार्ट सिटी व सौर ऊर्जा सहित अलग-अलग विषयों पर लगभग 300 आकर्षक प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच को दिखा दिया। कार्यक्रम में दर्शकों ने प्रदर्शनी की काफी सराहना की एंव और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका मनोबल बढाया। प्रदर्शनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा जिसमे कक्षा आठवीं के छात्र फरदीन, अन्वय, फहद एंव चन्द्र ने एआई रोबोट, फायर फाइटिंग रोबोट,अल्कोहल डिटेक्शन,स्मार्ट डस्टबीन,शिवम् मिश्रा ने फार्मर स्टिक,अंकित एंव अंश ने ह्यूमन फ्लावर उत्कर्ष एंव सौर्य ने ऑटोमेटिक रेलवे गेट, स्वानी, गुलशन एंव साक्षी ने फायर एलार्म प्रस्तुत किया।

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में साइन्स कार्निवल 2026 का हुआ आयोजन, 300 आकर्षक प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत

रसायन विज्ञान के अन्तर्गत शैलपूरी, गुलनाज परवीन, नाव्या एंव अनुष्का ने एलिफेंट टूथपेस्ट, फेक ब्लड, रहस्यमयी आग, सोनाक्षी एंव रूचि ने वाटर डिटेक्टशन, भौतिक विज्ञान के अन्तर्गत सौर्य वर्मा एंव सात्विक ने हाईड्रोलिक लिफ्ट, उज्जवल ने 3डी सिनेमा, तेजस्वी जैसवाल ने दूरी मापक यन्त्र, भूकंप मापक यन्त्र, अक्षत ने चंद्रयान स्मार्ट होम, आशीष ने अंधों के लिए तीसरी आँख, आराध्या ने सौर ऊर्जा सिंचाई प्रणाली,अरमान और अराध्या ने स्मार्ट हेलमेट प्रस्तुत किया। जीवविज्ञान के अन्तर्गत अनन्या, शीला और रुखसार ने ब्लड प्रेशर, अनुस्का ने ब्लड जाँच, ब्लड क्लोटिंग,कंकाल तंत्र का व्याख्या, शिवांगी एंव वैष्णवी ने आई भी ऍफ़,हिमांशु, निखिल ने मेंडल एक्सपेरीमेंट तथा मैथ के अन्तर्गत हिमांशु ने अंकगणितीय तर्क और रागिनी तुलस्यान एंव नाव्या ने थेल्स के सिदान्त की व्याख्या की।

वाणिज्य के अंतर्गत आदर्श ने विभिन्न देशो के करेंशी,अंशिका ने मुद्रा की सुचना, दिव्यांश ने विभिन्न बीमा, विराट नें जी0एस0टी, आयुष गुप्ता ने ई-कामर्श एंव आर्यन पूरी ने एटीएम माडल की व्याख्या की, अंग्रेजी गैलरी के अंतर्गत ज्योति ने टेंस, अंशिका एंव आकृति ने माडल आफ एड्जेक्टिव, अनुष्का ने प्रिपोजिसन, हिंदी वीथिका के अंतर्गत सुमित वार्शिकेय ने व्याकरण,तन्मय ने विशेषण,जागृति ने सर्वनाम,साक्षी ने विलोम शब्द आदि की व्याख्या की।

इसी प्रकार स्पोर्ट के अन्तर्गत राज केशरी ने बज़्ज वायर गेम, अमीन एंव अर्चित ने ग्लास एंव वालीबाल, शिवम् एंव आर्यन ने वॉटर गेम, सामाजिक विज्ञान के अन्तर्गत अर्पिता एंव आयुष ने प्रारंभिक काल के गाँव,अहमद ने आधुनिक कृषि, राधिका एंव रुचिका ने वायु प्रदूषण की झांकी प्रस्तुत कर यह संदेश दिया कि अगर ऐसे ही प्रकृति का दोहन करते रहे तो एक दिन यह पृथ्वी समाप्त हो जाएगी। साथ ही कला एंव शिल्प के अन्तर्गत मान्यता एंव सुहानी ने वाल हैंगिंग, चर्खी, आदि बनाया तथा फूड गैलरी मे सुदीक्षा, आर्ची एंव अर्पिता ने पानी पूरी ,नाब्या एंव रूपाली ने छोला भटूरा, कृष्णा एंव साजिद ने पकौड़ा, आर्यन एंव शिवम ने मंचुरियन, वैभव एंव अंश ने आइस्क्रीम एंव काफी, अभिनव एंव अनुतेंद्र ने लस्सी एंव फ्रूट चार्ट तथा सौम्या एंव आदिति ने टिक्की चार्ट बनाकर लोगो का मन मोह लिया।

लाइब्रेरी के अंतर्गत धार्मिक एंव विभिन्न प्रतियोगी और कोर्स सम्बंधित पुस्तको का संग्रह प्रस्तुत किया गया । विद्यालय द्वारा अभिभावकों को पवित्र धार्मिक पुस्तक भागवद गीता, कुरान व बाईबिल भेंट किया गया।
प्रबन्धक एन0 बी0 पाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों के मानसिक व बौद्धिक क्षमता का विकास एंव उनकी प्रतिभा में निखार आता है। बच्चों का यह प्रयास तारीफ के काबिल है।

इस अवसर पर संरक्षक शकुंतला पाल, निदेशक चन्द्रशेखर पाल, ब्लासम सीनियर सेकंडरी की प्रबंधक शिखा सिंह, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, जावेद अख्तर, आलोक कुमार, दीप्ती मेहता, राम किशन पूरी, आलोक, सुनील दत्त, शिवशंकर शर्मा, रमेश कुमार, पूजा यादव, अफजल खान, भारती,अमित कुमार, मधुमिता, भुवनेश्वरी, प्रतिभा, उमेश यादव,प्रिया सिंघानिया, विनोद सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!