सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद में आज निकाय बोर्ड की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने किया, आज की बैठक में 29 करोड रुपए का प्रस्ताव पारित हुआ।
सिसवा नगर पालिका परिषद में आज निकाय बोर्ड की बैठक अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सिसवा नगर के विकास के लिए सीवरेज एवं जल निकासी योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, नगरीय झील एवं पोखर संरक्षण योजना, स्वस्थ भारत मिशन एवं नगरीय पेयजल योजना के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य हेतु मु. 700. 00 लाख की कार्य योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत विस्तारित क्षेत्रों में सड़क, नाली व चौराहा सुंदरीकरण हेतु मु. 1000. 00 लाख की योजना कार्य योजना, 15वां वित्त आयोग/ राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से विभिन्न वार्डो में सीसी सड़क व नाली निर्माण, पोखरी सुंदरीकरण एवं सामग्रियों की आपूर्ति हेतु मु. 1200. 00 लाख रुपए से, वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु तैयार की गई अनुमानित आय रू. 9400.00 लाख एवं अनुमानित व्यय रुपया 9500.00 लाख के बजट परीक्षण की स्वीकृति प्रदान की गई।
वहीं वित्तीय वर्ष 2026/27 हेतु निकाय सीमा अंतर्गत स्थित टैक्सी स्टैंड/ पोखरी/ तालाब/ दुकान की वसूली हेतु नीलामी कराये जाने के प्रस्ताव की स्वीकृत प्रदान की गई।
ऐसे में आज हुई बैठक में सड़क, नाली, चौराहा, पोखरी सुंदरीकरण हेतु 29 करोड़ से विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।
बैठक में अधिशाषी अधिकारी के साथ-साथ समस्त सदस्य उपस्थित रहे।




