February 23, 2026
सिसवा आईपीएल चीनी मिल के तत्वावधान में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

सिसवा बाजार-महराजगंज। आईपीएल चीनी मिल सिसवा बाजार के तत्वावधान में खेसरारी में एक बृहद किसान गोष्ठी का आयोजन क्षेत्रीय विधायक प्रेमसागर पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें उपगन्ना आयुक्त परिक्षेत्र गोरखपुर यशपाल सिंह, संयुक्त निदेशक गेंदा सिंह, गन्ना अनुसंधान एवं प्रजनन संस्थान सेवरही डॉ सुभाष सिंह, इकाई प्रमुख संदीप पवांर, विभागाध्यक्ष गन्ना धीरज सिंह, अध्यक्ष स.ग.वि.स.सिसवा बाजार संजय कुमार राव ,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरिक्षक सिसवा बाजार हरिनारायण यादव, सचिव सिसवा बाजार दीपक वर्मा आदि ने प्रतिभाग किया।

सिसवा आईपीएल चीनी मिल के तत्वावधान में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

गोष्ठी में लगभग 250 किसान उपस्थित रहे जिसमें 25-25 किसानो का दल चीनी मिल पिपराईच तथा सरदार नगर गोरखपुर के भी प्रतिभागी बने, बाद में सरदार नगर एवं पिपराइच के किसानों ने प्रगतिशील कृषक विनय कुमार चौबे ग्राम बलहीखोर के प्लाट पर ट्रेंच विधि से बोये गये खड़े गन्ने का निरिक्षण किया और चौबे जी के अनुभव को साझा किया तत्पश्चात किसानों का दल सुधीर सिंह के चमैनिया फार्म पर पहुंच कर मानसून बावक‌ एवं कोलख.14201 एवं को.15023 गन्ने की प्रजातियों का अवलोकन किया जो बढ़िया तरीके से मिट्टी चढ़ाई एवं बधाई की गई थी को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!