National Science Day, RPIC Convent School
खड्डा-कुशीनगर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर RPIC Convent School, मठिया, खड्डा के विद्यार्थियों ने ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। कुशीनगर जनपद के पडरौना में स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में RPIC Convent School खड्डा के आलोक कुशवाहा और शशांक कुशवाहा ने प्रथम स्थान, दीपक गुप्ता और विनीत गुप्ता ने द्वितीय स्थान और कुशल रौनियार और उत्कर्ष यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियांशु गुप्ता ने प्रथम स्थान, शशांक कुशवाहा ने द्वितीय स्थान, आरोही कुशवाह ने तृतीय स्थान और रोशनी साहनी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान निबंध प्रतियोगिता में प्रखर जायसवाल ने प्रथम स्थान, समीम अंसारी ने द्वितीय स्थान और आलोक कुशवाहा ने चतुर्थ स्थान हासिल किया।
विज्ञान वाद-विवाद प्रतियोगिता में यशिका मौर्या और उनके साथी ( अवनी गुप्ता, शशांक कुशवाहा, संकल्प पांडे, विभु देव दुबे, अनंत सैनी, आलोक कुशवाहा) ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बच्चों के इस उपलब्धि से विद्यालय की प्रबंध समिति और शिक्षकगण अत्यंत प्रसन्न हुए और बच्चों को अपने भविष्य में निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।





