सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा नगर के जायसवाल नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास आज सुबह तड़के लगभग 4ः00 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ट्राली को टक्कर मारते हुए गुमटी को व पेट्रोल पंप की दिवार को तोड़ते हुए वही फंस कर रुक गयी, संयोग रहा कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर जायसवाल नगर के पास आज सुबह तड़के लगभग 4ः00 बजे घुघली से सिसवा की तरफ आ रही है एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली में ट्राली को टक्कर मारते हुए एक गुमटी, नगर पालिका के स्ट्रीट लाइट वाली बिजली खम्भे व पेट्रोल पंप के दीवाल को तोड़ते रुक गई।
बताया जा रहा है कि यह हादसा चालक को नींद की झपकी आने के वजह से हुई होगी, घटना के समय तमाम लोग सड़कों पर टहल रहे थे, जो बाल-बाल बचे, इस हादसे में सभी सुरक्षित बताया जा रहे हैं।



