March 3, 2026
Siswa Nagar Palika - अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल और प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Siswa Nagar Palika, Holi

सिसवा बाजार-महराजगंज। नगर पालिका परिषद सिसवा की अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल और अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का पावन अवसर है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने नगरवासियों से शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रंगों का यह मिलन हमारे सिसवा की एकता और अखंडता का प्रतीक बने। नगर पालिका प्रशासन पर्व के दौरान साफ-सफाई और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!