सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कार्यालय परिसर में कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाया। इस दौरान परिसर में रंग और गुलाल की खुशबू के बीच उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सभी कर्मचारियों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और नगर की स्वच्छता एवं विकास कार्यों में उनके योगदान की सराहना की। कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भाईचारे, एकता और उत्साह का संदेश देखने को मिला।



