March 24, 2026
सिसवा को तहसील बनाने की मांग तेज - अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी संतोष शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सिसवा बाजार-महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सिसवा इकाई ने सिसवा को तहसील का दर्जा दिलाने के लिए अपनी मुहिम तेज कर दी है। मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने अवगत कराया कि सिसवा जनपद का प्रमुख व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र है। तहसील न होने के कारण स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को राजस्व पंजीकरण न्यायालय तथा अन्य प्रशासनिककार्यों के लिए दूर दराज की तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है।

सिसवा को तहसील बनाने की मांग तेज - अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी संतोष शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि सिसवा क्षेत्र के बढ़ती जनसंख्याएं, व्यापारिक विस्तार एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए यहां तहसील की स्थापना अत्यंत आवश्यक हो गई है, यदि सिसवा को तहसील का दर्जा प्रदान किया जाता है तो इससे व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्र का हर समय विकास संभव हो सकेगा।

व्यापारियों ने जिलाधिकारी संतोष शर्मा को यह भी अवगत कराया की अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सिसवा इकाई ने सिसवा तहसील बनाने की मांग को लेकर बीते 5 जनवरी 2026 को सिसवा बंदी का आह्वान किया गया था, जिसे नगर के व्यापारियों ने दुकान बंद कर पूर्ण समर्थन दिया था।

इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सिसवा इकाई के अध्यक्ष शिबू खान, अश्वनी रौनियार, मकसूद अंसारी, संदीप मल्ल, मनीष रौनियार, दीपक जायसवाल, हरिलाल सोनी, अविनाश मद्धेशिया, बनारसी गुप्ता, संत राज विश्वकर्मा, प्रमोद गुप्ता, अंबुज शर्मा, सहित कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!