सिसवा बाजार – महराजगंज। सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में क्षेत्रीय मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी के तमाम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल और क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की संस्तुति पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है।
गिरजेश जायसवाल को संगठन में यह नई जिम्मेदारी मिलने से सिसवा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। उनके समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे सिसवा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए बधाई दी।
इस मनोनयन के बाद क्षेत्र में उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।


