November 14, 2026
दुर्गा प्रसाद गुप्त को पुनः मिली क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल

ठूठीबारी-महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित महराजगंज जनपद के ठूठीबारी निवासी दुर्गा प्रसाद गुप्त को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में पुनः क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, गोरखपुर क्षेत्र का दायित्व प्रदान किए जाने से क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। उनकी इस संगठनात्मक उपलब्धि को क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव के रूप में देखा जा रहा है।

पुनः क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में प्रसन्नता है। लोगों का मानना है कि स्थानीय स्तर से संगठन में आगे बढ़कर क्षेत्रीय जिम्मेदारी प्राप्त करना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
दुर्गा प्रसाद गुप्त ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करेंगे तथा पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक सशक्तीकरण के साथ संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!