सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में बेल्ट टेस्ट प्रमोशन प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिसमें सिसवा ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर से 18 खिलाड़ी उत्तीर्ण हुए। यह प्रोग्राम महराजगंज डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव श्री अभिषेक कुमार विश्वकर्मा देख रेख में आयोजित किया गया।
जिसमें व्हाट्स टू येलो बेल्ट में अदिति राव, आंचल केशरी, दिव्यांश केशरी,अंशुमान शुक्ला,परी, येलो टू ग्रीन बेल्ट में कृष्णा कुमार,आलिया खातून, आदर्श जायसवाल, ग्रीन टू ग्रीन वन बेल्ट में अंकित कुशवाहा, राजेश गोंड,अनुराग, साहिमा परवीन, ग्रीन वन टू ब्लू बेल्ट में नंदनी चौधरी, सिद्धांत विश्वकर्मा, रेड टू रेड वन बेल्ट में हर्षिता चौधरी,सोनम शर्मा, रेड वन टू ब्लैक बेल्ट में सांची अग्रवाल, दीपांश सोनी, नैवेद्य जायसवाल को प्रमाण पत्र दिया गया।
इस दौरान सिसवा ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के कोच राहुल राय, हर्षिता सिंह, प्रिया साहनी, शिव प्रजापति, विशाल चौधरी, साहिल अंसारी उपस्थित रहें ,और सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं दी।




