April 5, 2026
ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

सिसवा बाजार-महराजगंज। आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजित किया गया जिसमें सिसवा बाजार से स्टार ताइक्वांडो और सिसवा ताइक्वांडो से 28 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ये बेल्ट प्रमोशन टेस्ट महराजगंज डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा जी के नेतृत्व में कराया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपने बेल्ट प्रमोशन परीक्षा को सफलता पूर्वक सम्पन्न करके अपने अगले बेल्ट की प्राप्ति की।

व्हाइट टू येलो बेल्ट में आयुष चौधरी, अनन्या प्रजापति, अयांश राज मद्धेशिया, अद्विक राज मद्धेशिया और अंतरा खेतान उत्तीर्ण रहे । येलो तो ग्रीन बेल्ट में खुशी शर्मा, राधा शर्मा, अदिति राव, दिव्यांश केसरी और आंचल केसरी उत्तीर्ण रहे । ग्रीन टू ग्रीन वन में आलिया खातून, कृष्ण कुमार, रितु जायसवाल, रुनझुन जायसवाल, श्रेयांश वर्मा, पारुल गुप्ता,माधवी और तनीषा बंका उत्तीर्ण रहे । ग्रीन वन टू ब्लू बेल्ट में अंकित कुशवाहा, राजेश गोंड, शाहीम परवीन उत्तीर्ण रहे।

ब्लू टू ब्लू वन बेल्ट में सिद्धांत विश्वकर्मा, अंगीता विश्वकर्मा उत्तीर्ण रहे। ब्लू वन टू रेड बेल्ट में आर्या शर्मा और पार्थवी अग्रवाल उत्तीर्ण रहे। रेड टू रेड वन बेल्ट में पांशुल सोनी, परिधि अग्रवाल और लक्ष्य अग्रवाल उत्तीर्ण रहे।
जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने ताइक्वांडो खेल की महत्वत्ता आत्मसुरक्षा के और शारीरिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बच्चों को बताया, साथ ही उत्तीर्ण हुए खिलाड़ियों को और बेहतर कर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। प्रमोशन के दौरान स्टार फिटनेस क्लब के कोच उत्सव शर्मा और सिसवा ताइक्वांडो सेंटर के कोच राहुल राय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!