April 9, 2026
Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के भूगोल विभाग में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

Gorakhpur। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में आज बृहस्पतिवार को भूगोल विभाग के भूगोल परिषद ‘द अर्थ स्कूल‘ के अन्तर्गत वार्षिक समारोह/पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस0डी0 राजकुमार के नेतृत्व मे सम्पन्न हुआ।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के भूगोल विभाग में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

इस समारोह के मुख्य अतिथि दी0द0उ0 गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एस0के0 सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के भूतपूर्व उप प्राचार्य एवं रसायन विज्ञान के वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर एस0डी0 शर्मा रहे। कार्यक्रम का प्रारम्भ उनके द्वारा प्रार्थना से हुआ।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के भूगोल विभाग में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

कार्यक्रम का संचालन कर रही विभाग की इंचार्ज डॉ0 सुनीता पॉटर ने सभी का स्वागत किया तथा विभाग द्वारा आयोजित वर्ष भर हुये कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पूरे वर्ष हुई विभिन्न प्रतियेागितायें जैसे- निबन्ध लेखन, पोस्टर पेटिंग, भौगोलिक ज्ञान प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता आदि में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इसके अतिरिक्त उन विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिन्होनें भूगोल विषय में अधिकतम अंक प्राप्त किये इस सत्र 2024-25 में बी0ए0 तृतीय वर्ष में कुमारी पम्मी ने भूगोल विषय के साथ महाविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये, इसी प्रकार एम0ए0 द्वितीय वर्ष भूगोल विषय के छात्र अश्विन प्रजापति ने महाविद्यालय में संचालित सभी विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विभाग को गौरवान्वित किया।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के भूगोल विभाग में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

मुख्य अतिथि प्रोफेसर एस0के0 सिंह ने प्रकृति प्रेम से ओत-प्रोत अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति एवं पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुये आने वाली परीक्षाओं एवं भविष्य में सफलता कि शुभकामना दी।
बी0ए0 तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने पर्यटन रिपोर्ट की डॉक्यूमेंट्री की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एस0डी0 शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा की गई सजावट जिसका निर्माण स्वंय उन्होनें किया था, की कलात्मकता की प्रशंसा करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के भूगोल विभाग में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

इस अवसर पर विभिन्न विभागों से आये शिक्षकगण प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव, प्रोफेसर शीबा हिमानी शर्मा, प्रोफेसर सीमा शेखर, प्रोफेसर सुषमा जॉन, प्रोफेसर अनुग्रह तिवारी, प्रोफेसर राहुल श्रीवास्तव, डॉ0 जे0के0 पाण्डेय, डॉ0 पूजा आनन्द, डॉ0 अर्चना श्रीवास्तवा, डॉ0 सुचिता इलियास सहित अनेक शिक्षकगणों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी तथा विद्यार्थियों की प्रशसा की।
भूगोल विभाग के प्रोफेसर सैमसंग दान ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया, विभाग के अन्य शिक्षकों डॉ0 अलोक कुशवाहा, गोपाल मौर्या, अनिश जैकब का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!