April 10, 2026
Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में रसायन परिषद का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Gorakhpur। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में शुक्रवार को रसायन विज्ञान विभाग के रसायन परिषद का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कॉलेज सभागार में हुआ।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में रसायन परिषद का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के दी0द0उ0 गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर उमेश नाथ त्रिपाठी ने कहा कि रसायन विज्ञान के जैसा रोमांटिक विज्ञान कोई नहीं है। इसके नाम में ही रस है। समय के साथ रसायन विज्ञान के शोध के क्षेत्र में परिवर्तन होता रहा है। शोध में नवाचार हमेशा होते रहना चाहिए। अगर नवाचार नहीं होगा तो आपके शोध की उपयोगिता समाज के लिए साबित नहीं होगी।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में रसायन परिषद का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान रायबरेली के औषधीय रसायन विभाग के डॉ0 सदीप चौधरी जो कि सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के भूतपूर्व छात्र रहे हैं, उन्होंने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने रूचि का विषय पढ़िए और उसे आत्मसात कीजिए, सफलता आपको जरूर मिलेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एस0डी0 राजकुमार ने कहा कि उन्हें अपने भूतपूर्व छात्रों के ऊपर गर्व है कि उन्होनें अपनी परिश्रम और ज्ञान से देश और विदेश में कॉलेज का नाम रौशन किया है। छात्रों का आवाहन करते हुये उन्होनें कहा कि आप भी इतना महान बने कि आप को भी आमंत्रित कर कॉलेज को गर्व की अनुभूति हो।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में रसायन परिषद का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

कार्यक्रम में आगे वर्ष भर आयोजित रसायन परिषद के कार्यक्रमों की रिपोर्ट रसायन परिषद के सचिव प्रोफेसर जे0के0 पाण्डेय ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अमित मसीह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रसायन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर राशिद तनवीर ने किया। औपचारिक स्वागत विभाग के वरिष्ठतम आचार्य प्रोफेसर एस0डी0 शर्मा ने किया।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में रसायन परिषद का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र तथा मेडल प्रदान किये गये। पुरस्कार वितरण का कार्य रसायन परिषद के कोषाध्यक्ष प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस वर्ष एम0एस.सी0 प्रथम सेमेस्टर (रसायन विज्ञान) में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र अमन मिश्रा तथा एम0एस.सी0 तृतीय सेमेस्टर (रसायन विज्ञान) में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा शिवांगी सिंह को मुख्य अतिथि तथा प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के मुख्य नियंता प्रोफेसर सी0पी0 गुप्ता, विभाग की सेवानिवृत डॉ0 नमिता रानी अग्रवाल, प्रोफेसर सुभाष पी0डी0, डॉ0 शोएब अहमद अंसारी, डॉ0 हरिकेश कुमार, शिवांगी श्रीवास्तव, चन्द्रेश गुप्ता सहित महाविद्यालय के प्रोफेसर सुषमा जॉन, प्रोफेसर अनुग्रह तिवारी, प्रोफेसर राहुल श्रीवास्तव, प्रोफेसर रविन्द्र कुमार, डॉ0 आइजैक एल0 मैथ्यू, प्रोफेसर एम0 ऐन्टो क्लेवर, प्रोफेसर अनिल कुमार जायसवाल, प्रोफेसर पी0 एन सिंह, प्रोफेसर तनवीर आलम, डॉ0 सुचिता इलियास, डॉ0 रश्मि प्रभा, डॉ0 संगीता, डॉ0 नीतू श्रीवास्तव, शोध छात्र येनोस ज्वाय, मो0 असिफ, खुशी उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के शिक्षकों तथा कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!