सिसवा बाजार -महराजगंज। CBSE बोर्ड के कक्षा 10 वी के घोषित परिणाम में स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
जिसमें प्रितिका ने 93.2% , अतुल वर्मा 91.6% , विवेक यादव 91%, अनुज जायसवाल 91%, सृजा बर्नवाल 90.6%, ऋषभ तुलस्यान और श्रेयांश द्विवेदी 89.8%, आर्ची पूरी 89.%, रश्मि गुप्ता 87.8%, सुधीर कुमार गुप्ता 85.2% आशीष कुमार 84%, जान्हवी जायसवाल 82.%, एंव सत्यम सिंह 81% अंक प्राप्त करके विद्यालय एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया। प्रितिका ने हिंदी में 97, सुचना प्रौधीगिकी में 96 एवं सामाजिक विज्ञान में 95, अतुल वर्मा ने प्रौधीगिकी में 98 एवं विज्ञान में 97 विवेक यादव ने अंग्रेजी में 95, सृजा बर्नवाल ने विज्ञान में 95 एवं आर्ची पूरी ने हिंदी में 97 अंक प्राप्त किया ।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक एन0 बी0 पाल एंव प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रबन्धक श्री पाल ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा यह हमारे अध्यापकों और बच्चों की मेहनत का परिणाम है।
इस अवसर पर प्रदीप सिंह, शिव शंकर शर्मा, संजय सिंह, आलोक त्रिपाठी, भुवनेश्वरी तिवारी, रंजीत सिंह, रमेश शर्मा, आलोक मेहता, डिप्ती मेहता, जावेद अख्तर, अतुल शर्मा, महन्थ, अफजल खान, अमित कुमार और सुखारी यादव आदि अध्यापक गण और कर्मचारी उपस्थित रहे।



