May 1, 2026
श्रम दिवस के अवसर पर नगर पालिका सिसवा में सफाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

सिसवा बाजार-महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिसर में किया गया, जहां कर्मचारियों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

श्रम दिवस के अवसर पर नगर पालिका सिसवा में सफाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

इस दौरान नगर पालिका के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण की वजह से ही नगर में स्वच्छता व्यवस्था सुचारु रूप से चल पाती है।

श्रम दिवस के अवसर पर नगर पालिका सिसवा में सफाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका के कर्मचारी, अधिकारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!