सिसवा बाजार-महराजगंज। कोठीभार क्षेत्र क्षेत्र के सबया उत्तर टोला में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे में ट्रॉली मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रामदवन विश्वकर्मा (69 वर्ष) पुत्र स्व. बलदेव विश्वकर्मा निवासी सबया उत्तर टोला ट्रॉली का दोपहिया निकालकर उसे सपोर्ट पर लगाकर वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान करीब 12ः30 बजे अचानक ट्रॉली पलट गई और वह उसके नीचे दब गए। हादसे में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।



