May 26, 2026
बकरीद व आगामी त्यौहारों को लेकर DM व SP ने किया फ्लैग मार्च, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के दिए निर्देश

महराजगंज। बकरीद व आगामी पर्वों को सकुशल व शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा परतावल बाजार में फ्लैग मार्च किया गया।

बकरीद व आगामी त्यौहारों को लेकर DM व SP ने किया फ्लैग मार्च, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के दिए निर्देश

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवार की शाम परतावल बाजार में गोरखपुर, महराजगंज और पनियरा,परतावल मार्ग पर भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने महराजगंज, चौक मार्ग पर भी फ्लैग मार्च कर लोगों को कानून व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया। जिलाधिकारी द्वारा पुलिस अधिकारियों को निरंतर भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बकरीद व आगामी त्यौहारों को लेकर DM व SP ने किया फ्लैग मार्च, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को भ्रमणशील रहने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्देशों के अनुपालन में कहीं भी ढिलाई न होने दें। सभी सम्बन्धित अधिकारियों को सतर्क व सक्रिय रहने का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों को मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखने हेतु निर्देशित किया। नमाज स्थलों पर विशेष सतर्कता रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया व संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगाह रखने और क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!