June 16, 2026
नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज

सिसवा बाजार – महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की दादी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोठीभार में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय नतिनी को 14 जून 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे शेरा उर्फ अरुण पुत्र दिनेश खरवार निवासी कुकुरहा विरती, थाना पिपरा, जनपद कुशीनगर शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।

तहरीर के आधार पर कोठीभार पुलिस ने आरोपी शेरा उर्फ अरुण के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) एवं 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!