सिसवा बाजार-महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोठीभार अन्तर्गत एक ग्राम निवासी महिला ने थाना कोठीभार में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को 10 जून 2026 की सुबह करीब 8 बजे रंजीत निषाद पुत्र कविलास निषाद निवासी बरगदही बसंतनाथ, थाना चौक, जनपद महराजगंज बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
तहरीर में बताया गया है कि आरोपी का उनकी ग्राम में स्थित अपने ननिहाल पक्ष के घर पर अक्सर आना-जाना था
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोठीभार पुलिस ने आरोपी रंजीत निषाद के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश और मामले की जांच की जा रही है।

