सिसवा बाजार-महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा छेड़खानी, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा रुपए और मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस के अनुसार किशुन गौरी निवासी शनिचरी पुत्री लल्लन ने माननीय न्यायालय में धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना कोठीभार पर मु0अ0सं0 181/26 के तहत धारा 76, 309(4), 352 एवं 351(3) बीएनएस में सोनू पुत्र हलीम, विक्कू पुत्र छोटाई व विरेन्द्र पुत्र घुनघुन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
यह घटना थाना कोठीभार क्षेत्र के असमन छपरा की बताई गई है। पुलिस मामले में साक्ष्य संकलन कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई करते हुए मामले का निस्तारण किया जाएगा।

