June 12, 2026
ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन दारोगा सहित चार पुलिसकर्मियों की मौत

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर बखड्डा ढाला के समीप गुरुवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन दारोगा सहित चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, सभी पुलिसकर्मी पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, इस हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल पुलिसकर्मी ने इलाज के दौरान मौत हो गयी।
मृतकों में रतवारा थानाध्यक्ष साजन कुमार पासवान, अरार थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र तथा बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार शामिल बताए जा रहे हैं। वाहन चालक (प्राइवेट) मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज का निवासी थे।।

घटना की सूचना मिलने पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!