सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा रेलवे स्टेशन पर आज बुधवार को अमृत भारत एक्सप्रेस में सवार एक यात्री की आउटर सिग्नल पोल से टकरा कर गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई, शव को जीआरपी ने कब्जे में ले लिया वही यात्री की पहचान नही हो सकी है।
मिली जानकारी के मुताबिक 19726 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जो बगहा से सीधे कप्तानगंज रूकती है, सिसवा स्टेशन के बीच की लाईन से सीधे तेज रफतार से गुजरते समय आउटर सिग्नल के पास पहुंची थी कि इसी दौरान एक यात्री ट्रेन के दरवाजे से बाहर की ओर निकला और आउटर सिग्नल पोल से टकरा गया।
बताया जा रहा है कि मृतक ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर मोबाइल से रील बना रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर रेलवे ट्रैक के किनारे जा गिरा, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रशासन और आरपीएफ मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने और उसके परिजनों को सूचित करने का प्रयास कर रही है।
वही ड्यूटी पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर दीनबन्धु ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जीआरपी को सूचित कर दिया गया है।


