July 15, 2026
युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर के इंदिरा नगर (असमन छपरा) निवासी 22 वर्षीय युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह का लखनऊ में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, राहुल सिंह बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी थे। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर वैज्ञानिक के प्रतिष्ठित पद तक पहुंचकर न केवल अपने परिवार बल्कि महराजगंज जिले का भी नाम रोशन किया था।

युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

मृतक राहुल सिंह दो भाइयों में सबसे छोटे थे, उनके बड़े भाई रोहित सिंह का विवाह इसी वर्ष अप्रैल माह में हुआ था, उनके पिता किसान माता गृहणी है, परिवार अभी शादी की खुशियों से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि यह दुःखद घटना हो गई। इस असामयिक निधन ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

राहुल के निधन पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और परिचितों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों का कहना है कि राहुल जैसा प्रतिभाशाली, विनम्र और संस्कारी युवा समाज के लिए प्रेरणा था। उनके असमय चले जाने से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक होनहार युवा वैज्ञानिक को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!