July 20, 2026
दिवंगत युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के परिजनों से मिले कांग्रेसी नेता राजू कुमार गुप्ता, सीबीआई जांच की उठाई मांग

सिसवा बाजार– महराजगंज। सिसवा नगर के असमन छपरा निवासी दिवंगत युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के आवास पर पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के रूप में सिसवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं किसान नेता राजू कुमार गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मिले और कहा
कि राहुल सिंह की संदिग्ध मृत्यु से समूचा जनपद सहित पूर्वांचल गहरे दुःख और आक्रोश में है। इस घटना की निष्पक्ष जांच अत्यंत आवश्यक है ताकि सच्चाई सामने आ सके, योगी सरकार को इस मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए जिससे परिवार को न्याय मिल सके।

दिवंगत युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के परिजनों से मिले कांग्रेसी नेता राजू कुमार गुप्ता, सीबीआई जांच की उठाई मांग

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को तत्काल 1 करोड़ रुपये की अंतरिम आर्थिक सहायता दी जाए तथा बड़े भाई को सी ग्रेड की सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी न्याय आंदोलन करने को बाध्य होगी। यह सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर इस न्याय की लड़ाई में हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिलाया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।
इस दौरान सिसवा ब्लॉक अध्यक्ष सोनू कनौजिया, अखिलेश चौधरी, जावेद अंसारी, राजेश गुप्ता सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!