July 24, 2026
सिसवा में करोड़ो की सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे का मामला, डीएम से कार्रवाई की मांग

सिसवा बाजार-महराजगंज। नगर पालिका क्षेत्र की करोड़ो की सार्वजनिक भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जे का मामला एक बार गरमा गया है, इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष शंकुला देवी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सरकारी भूमि का तत्काल सीमांकन करवाने के साथ पिलर लगवाने और यदि जांच में अवैध कब्जा सिद्ध हो तो कब्जा हटाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि वार्ड नम्बर 21 विवेकानंद नगर हनुमानगढ़ी बिजापार नगर पालिका सिसवा बाजार में स्थित अराजी संख्या-573 की सरकारी भूमि जो नगर पालिका के संपत्ति रजिस्टर में सार्वजनिक संपत्ति के रूप में दर्ज है, उस पर अभिलेखों में कथित हेरफेर कर अवैध कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।

दो साल बीतने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
जिलाधिकारी को भेजेपत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि 16 जुलाई 2024 को तत्कालीन अधिशासी अधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी निचलौल को सीमांकन और अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र भेजा गया था, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो भूमि की पैमाइश हुई और न. ही सीमांकन के लिए पिलर लगाए गए। ऐसे में उक्त भूमि को पैमाईश कर पिलर लगाया जाना नगर पालिका में आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!