सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर के स्टेट तिराहे पर आज सोमवार की दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी ही मोटरसाइकिल में आग लगा दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
कोठीभार पुलिस के अनुसार आज सोमवार को करीब 2ः15 बजे सूचना मिली कि स्टेट तिराहे पर एक व्यक्ति अपनी बाइक में आग लगा रहा है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि सुरेश प्रसाद मद्धेशिया पुत्र मुनीम प्रसाद, निवासी स्टेट तिराहा, सिसवा बाजार, शराब के नशे में अपनी मोटरसाइकिल (UP53AN2476) में आग लगा चुके थे।
पुलिसकर्मियों ने तुरंत सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझा दी। घटना में बाइक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है, जबकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

