August 4, 2026
सिसवा हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन बच्चों की मौत के आरोपी ठेकेदार को भेजा जेल

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के मीराबाई नगर स्थित निर्माणाधीन अमृत सरोवर में तीन मासूम बच्चों की डूबकर मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठेकेदार दीपक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सिसवा हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन बच्चों की मौत के आरोपी ठेकेदार को भेजा जेल

नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के अधिशासी अधिकारी (ईओ) विन्ध्याचल की तहरीर पर कोठीभार थाने में दीपक कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर दीपक कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
बताते चले 2 अगस्त को रजत उर्फ रोहन, कृष्णा रौनियार और नीतीश यादव की निर्माणाधीन अमृत सरोवर डूबने से मौत हो गई थी।
कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। जांच में यदि अन्य किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!