सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा को तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर क्षेत्रीय विधायक प्रेम सागर पटेल के नेतृत्व में सिसवा के व्यापारियों एवं सामाजिक लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला।
सिसवा बाजार व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत महत्व रखता है उत्तर प्रदेश में सबसे पुरानी नगर पंचायत यानी एक 1871 की नगर पंचायत है जो अब नगर पालिका के रूप में है ऐसे में यहां व्यापारियों व लोगों ने सिसवा को तहसील बनाने की मांग तेज कर दी है, जिसको लेकर मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक प्रेम सागर पटेल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल और नगर के सामाजिक लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की।
इस दौरान सिसवा को तहसील बनाने की मांग तथा क्षेत्र के विकास, जनहित के जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर व क्षेत्र के आधारभूत सुविधाओं पर विस्तार से लेकर सार्थक चर्चा हुआ।
इस दौरान जितेंद्र वर्मा, हरिराम भलोटिया, जयप्रकाश भालोटिया, रोशन मद्धेशिया, विजय सोनी, मनीष सोनी, नामित भालोटिया, चंदन सोनी, मनोज चौधरी, मदन राजभर, शिव सोनी, शिबू खान, अश्वनी रौनियार, संत राज मनीष रौनियार सहित तमाम युवा व्यापारी वह समाजसेवी मौजूद रहे।


