सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका के लिए विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव देवेश मिश्रा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सेक्टर की सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत 200.00 लाख रुपये तथा पेयजल योजना के लिए 195.80 लाख रुपये की अनुमानित लागत (डीपीआर) मांगी है।
नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने इसे नगर के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि सीवरेज, जल निकासी और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ होने से नगरवासियों को व्यापक लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सिसवा नगर के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इन योजनाओं के क्रियान्वयन से नगर के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।

