August 6, 2026
दीक्षोत्सव में सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा की छात्राओं का स्वर्णिम परचम, आठ स्वर्ण पदकों से चमका महाविद्यालय

खड्ड-कुशीनगर। सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा की दो छात्राओं ने आज दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में आठ स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के 45वें दीक्षांत समारोह “दीक्षोत्सव” में महाविद्यालय की छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।

दीक्षोत्सव में सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा की छात्राओं का स्वर्णिम परचम, आठ स्वर्ण पदकों से चमका महाविद्यालय

महाविद्यालय की कु. सुष्मिता गुप्ता ने एम.ए. हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण पदक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। वहीं कुमारी साक्षी मिश्रा ने बी.एस-सी. (गणित वर्ग) में विश्वविद्यालय एवं संबद्ध समस्त कॉलेज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दोनों छात्राओं को राज्यपाल माननीया आनंदी बेन पटेल ने उत्तरीय एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलपति महोदया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मंच पर उपस्थित रहे। इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।

दीक्षोत्सव में सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा की छात्राओं का स्वर्णिम परचम, आठ स्वर्ण पदकों से चमका महाविद्यालय

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.दीपक कुमार मिश्र ने दोनों छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, परिश्रम एवं अनुशासित अध्ययन का परिणाम है।
महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों छात्राएँ भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित कर महाविद्यालय, जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

दीक्षोत्सव में सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा की छात्राओं का स्वर्णिम परचम, आठ स्वर्ण पदकों से चमका महाविद्यालय

महाविद्यालय के प्रबंधतंत्र, समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने दोनों स्वर्ण पदक विजेता छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी ने इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि ऐसी सफलताएँ अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!