सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के मीराबाई नगर स्थित निर्माणाधीन अमृत सरोवर में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत के मामले में नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल और उनके प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल नें हादसे में जान गंवाने वाले तीनों बच्चों के परिवारों के एक-एक सदस्य को नगर पालिका में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी देने की बात करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में नगर पालिका पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
2 अगस्त को हुई थी हृदय विदारक हादसा
बताते चलें कि 2 अगस्त को मीराबाई नगर स्थित निर्माणाधीन अमृत सरोवर में डूबने से रजत उर्फ रोहन, कृष्णा रौनियार और नीतीश यादव की मौत हो गई थी।
ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर कोठीभार पुलिस नें संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए ठेकेदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
चार-चरा लाख रूपयें का आर्थिक सहयोग
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित तमाम अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़ित परिवार से मुलाकात किया और प्रदेश सरकार की तरफ से पीड़ित तीनों परिवारों को चार-चार लाख रुपए का आर्थिक सहायता भी मिला।



