खड्डा-कुशीनगर। नौरंगिया विकास खण्ड स्थित सिंगहाँ ग्राम पंचायत में समाजवादी पार्टी के नेता एवं जनसेवक पवन दूबे के नेतृत्व में आमजन हेतु आज निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सिंगहा, मठिया खुर्द, दमोदरी, बसंतपुर, सिरसिया खुर्द, कठिनहिया, सुखारी छपरा, पलट छपरा आदि गाँव के लोगों ने स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार का लाभ उठाया ।
इस हेल्थ कैंप में गोरखपुर के रिजेंसी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, आर्थाेलॉजी विभाग एवं जनरल फिजीशियन की देखरेख में ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क परामर्श, परीक्षण एवं दवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में 1554 व्यक्तियों ने उपचार हेतु पंजीकरण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया।
इस अवसर पर आमजन की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान किया गया। इस हेल्थ कैंप का उद्घाटन विधानसभा खड्डा के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष साहनी एवं डॉ. शहाबुद्दीन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जनसेवक पवन दूबे द्वारा आगंतुक सभी व्यक्तियों के लिए जलपान का भी प्रबंध कराया गया था।
शिविर में प्रमुख रूप से राजेंद्र यादव, बुधई गुप्ता, बुलेट अंसारी, जनार्दन यादव , अशोक कुमार, रामाधार गुप्ता, धनंजय गौतम , श्री प्रभु निषाद, मुन्नीलाल, रामशुभग, राजेश गौतम श्रीराम कुशवाहा ऐनायतुल्ला जी, नियाज़ अहमद, अंगद कुशवाहा एवं सुदामा प्रसाद आदि उपस्थित रहे।



