

सिसवा बाजार-महराजगंज। विसोखोर स्थित CBS पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा आज गुरुवार को झुलनीपुर स्थित SSB कैंप में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने SSB जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और जवानों के प्रति सम्मान व अपनापन व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यापक शिवानी, शालिनी एवं नागेश्वर तथा प्रधानाचार्य मानव मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों और SSB जवानों के बीच भाई-बहन के स्नेह एवं देश सेवा के भाव का सुंदर संगम देखने को मिला।







