September 1, 2026
Maharajganj News- सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

घुघली-महराजगंज। भारत स्काउट गाइड जिला संस्था महराजगंज के तत्वावधान में सोमवार से सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन कोर्स का शुभारंभ घुघली स्थित टी.डी. मेमोरियल इंटर कॉलेज में हुआ।
31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूरे जनपद से करीब 50 स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में स्काउटिंग गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करना है।

Maharajganj News- सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक एवं मुख्यायुक्त प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सहयोग, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और विपरीत परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक कार्य करने की क्षमता विकसित होती है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन अपने-अपने विद्यालयों में स्काउटिंग को सुचारू रूप से संचालित कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इससे जोड़ें। उन्होंने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ व्यवहारिक एवं सामाजिक प्रशिक्षण भी बेहद आवश्यक है। स्काउटिंग इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
वयस्क संसाधन कमिश्नर स्काउट हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशिक्षित स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन विद्यालयों में स्काउटिंग की मजबूत नींव तैयार करेंगे। इससे विद्यार्थियों में सेवा, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से शिविर में पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया।

सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग के विभिन्न व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक पहलुओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे विद्यालय स्तर पर स्काउटिंग गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित कर सकें।
प्रशिक्षण शिविर में गोरखपुर से ALT स्काउट अजय गुप्ता, किरन देवी, सतीश श्रीवास्तव, शशांक गुप्ता, खुश्बू गौंड, गौरी गुप्ता, नीलम त्रिपाठी, दीनदयाल शर्मा, सुश्री मौषम, केशव तिवारी, सुरेश प्रसाद तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!