September 5, 2026
शिक्षक दिवस के दिन बंद स्कूल पर पहुंचे सपा नेता सुशील कुमार टिबड़ेवाल, कहा बच्चों के सपनों पर डाका डाल रही सरकार

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा विधानसभा के पटखौली गांव में शिक्षक दिवस के दिन बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय को लेकर समाजवादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अखिलेश यादव के आह्वान पर पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में पहुंचे सपा नेताओं ने बच्चों और ग्रामीणों को जागरूक करते हुए स्कूल दोबारा खोलने की मांग उठाई। सपा नेताओं ने ऐलान किया कि सरकार बनने पर विद्यालय को हाईटेक और सुविधाओं से लैस कराया जाएगा।

शिक्षक दिवस के दिन बंद स्कूल पर पहुंचे सपा नेता सुशील कुमार टिबड़ेवाल, कहा बच्चों के सपनों पर डाका डाल रही सरकार

कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि गांव का विद्यालय सिर्फ भवन नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों के भविष्य का रास्ता है। विद्यालय के बंद होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और उन्हें पढ़ाई के लिए दूसरे स्थानों का रुख करना पड़ सकता है। नेताओं ने कहा कि शिक्षा के अवसर गांव के बच्चों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार विद्यालयों को बंद करके च्क्। समाज के बच्चों के सपनों पर डाका डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब, पिछड़े और वंचित समाज के बच्चों के लिए सरकारी विद्यालय शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे में विद्यालयों को बंद करने के बजाय उन्हें बेहतर सुविधाओं से लैस करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पटखौली के बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय को पुनः खुलवाया जाएगा। विद्यालय को केवल खोलने तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए हाईटेक विद्यालय के रूप में विकसित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि च्क्। समाज के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करें, प्रतियोगिता में आगे बढ़ें और अपने सपनों को पूरा करें, यही समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है।
सपा नेताओं ने बच्चों और ग्रामीणों से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व को समझाया और विद्यालय को पुनः खुलवाने की मांग को लेकर जागरूक किया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि किसी भी गांव में विद्यालय का बंद होना केवल शिक्षा व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा सवाल है।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शैलेश सुल्तानिया, प्रवीण सिंह, अरुण उपाध्याय, छोटेलाल, मनोज कुमार सिंह, सद्दाम हुसैन, अंशुमान पाण्डेय, नदीम अहमद, हरिद्वार गुप्ता और अमरनाथ यादव समेत सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।
पटखौली में बंद पड़े विद्यालय को लेकर सपा की इस मुहिम ने शिक्षा के मुद्दे को एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है। अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर है कि बंद विद्यालय को दोबारा संचालित कराने की मांग पर प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!