September 5, 2026
सिसवा में रोटरी क्लब निचलौल ने शिक्षक सम्मान समारोह में गुरुजनों का हुआ सम्मान

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित एक मैरिज हॉल में रोटरी क्लब निचलौल की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर सहित आसपास के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को शॉल भेंट करने के साथ ही मोमेंटो प्रदान कर उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।

सिसवा में रोटरी क्लब निचलौल ने शिक्षक सम्मान समारोह में गुरुजनों का हुआ सम्मान

समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करना और समाज में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक शामिल हुए।
रोटरी क्लब के सदस्यों ने शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और बेहतर भविष्य के लिए तैयार करते हैं।

समारोह के दौरान सम्मानित होने वाले शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने रोटरी क्लब निचलौल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में उपस्थित रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और शिक्षा को मजबूत बनाने में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। शिक्षक अपने ज्ञान एवं अनुभव के माध्यम से विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाते हैं और देश के भविष्य को तैयार करने का कार्य करते हैं। ऐसे में शिक्षकों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर मानवेंद्र सिंह, रजनीश केडिया, पंकज तिवारी, अरुण पाण्डेय, ओए जोसफ, फरीद अहमद, विवेक चौरसिया, कृष्ण मुरारी सिंह, प्रभात सोनी सहित रोटरी क्लब के तमाम सदस्य एवं नगर तथा आसपास के विद्यालयों से आए शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब की ओर से सभी उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!