सिसवा बाजार-महराजगंज। CBS Public School बिसोखोर में शिक्षक दिवस समारोह उत्साह माहौल में मनाया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान और शिक्षा में उनकी भूमिका को बताया गया, साथ ही गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर भी बात की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अरुण पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ उनके व्यक्तित्व और भविष्य बनाने में अहम भूमिका निभाते है।
वही विद्यालय की शिक्षिका सिद्धिदाती शुक्ला ने शिक्षक दिवस मनाने के कारण और उसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के रमेश पाण्डेय, प्राणेश पाण्डेय, शरद पाण्डेय, ऋषि पाठक, अशोक पाण्डेय, कुलसुम के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य लोग मौजूद रहे।



