October 1, 2026
सेवानिवृत्ति पर डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा को दी भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में छलका स्नेह

महराजगंज। एक्सीलेंस लाइब्रेरी एंड कोचिंग सेंटर एवं भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं मुख्यायुक्त स्काउट गाइड प्रदीप कुमार शर्मा के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, स्काउट-गाइड पदाधिकारियों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।

सेवानिवृत्ति पर डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा को दी भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में छलका स्नेह

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सरकारी सेवा की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रदीप कुमार शर्मा ने शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ विद्यार्थियों और युवाओं को बेहतर दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सरल व्यवहार, मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के प्रति आत्मीयता को लोगों ने विशेष रूप से याद किया।
जिला सचिव भारत स्काउट गाइड ने कहा कि प्रदीप कुमार शर्मा का कार्यकाल संस्था के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा से भरा रहा। उन्होंने स्काउटिंग की गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ युवाओं में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया। उनके अनुभव और मार्गदर्शन की कमी संस्था को हमेशा महसूस होगी।

सेवानिवृत्ति पर डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा को दी भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में छलका स्नेह

सेवानिवृत्त जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि सरकारी सेवा की एक निर्धारित अवधि होती है, लेकिन विद्यार्थियों और समाज से जुड़ा रिश्ता कभी समाप्त नहीं होता। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच बिताया समय उनके सेवाकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
एक्सीलेंस लाइब्रेरी के निदेशक अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदीप कुमार शर्मा का लाइब्रेरी और विद्यार्थियों से विशेष आत्मीय जुड़ाव रहा। उन्होंने संस्था के शुभारंभ से लेकर विभिन्न शैक्षिक एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रमों में अपना मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों के लिए उनका प्रोत्साहन हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी पद से होती है, लेकिन अच्छे व्यक्तित्व का प्रभाव और दिए गए संस्कार कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। वही संचालक की भूमिका उमेश गुप्ता ने किया। तो वही रॉशनी व सोनी रौनियार के द्वारा विदाई गित ने सबको झकझोर दिया। अंत मे श्री शर्मा ने बच्चों के बीच काफी समय तक दुलार दिया।

समारोह के अंत में अनेको विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर प्रदीप कुमार शर्मा को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर शशांक गुप्ता, नीलम त्रिपाठी, सुश्री मौषम, दीनदयाल शर्मा, समशाद अंसारी, विनय यादव , हरिकेश कुमार, अजय सैनी सहित स्काउट गाइड व लाइब्रेरी के बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!