October 1, 2026
26 एयर डिफेंस रेजिमेंट के 86वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे समाजसेवी सुरजीत सिंह

मुंबई। भारतीय सेना की गौरवशाली 26 एयर डिफेंस रेजिमेंट के 86वें स्थापना दिवस समारोह में समाजसेवी एवं उद्यमी सुरजीत सिंह शामिल होंगे। रेजिमेंट के प्रशासनिक अधिकारी मेजर अतुल त्यागी द्वारा उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

इस गरिमामय अवसर पर सुरजीत सिंह ने कहा कि भारतीय सेना की वीरता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनना उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। देश की सीमाओं और आकाश की सुरक्षा में भारतीय सेना के जवानों द्वारा किए जा रहे त्याग, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को उन्होंने प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायी बताया।
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति पूरा राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा। सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए उन्होंने युवा पीढ़ी से राष्ट्रहित, अनुशासन और सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

सुरजीत सिंह ने 26 एयर डिफेंस रेजिमेंट के 86वें स्थापना दिवस के अवसर पर रेजिमेंट के सभी अधिकारियों, वीर जवानों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और रेजिमेंट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
“राष्ट्र की रक्षा में समर्पित वीर जवानों को नमन, उनका साहस और बलिदान देश की सबसे बड़ी शक्ति है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!