October 1, 2026
सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी साजन प्रसाद को नगर पालिका परिवार ने दी भावभीनी विदाई

सिसवा बाजार-महराजगंज। नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार परिवार के वरिष्ठ सफाई कर्मचारी साजन प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को उन्हें सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला जायसवाल, प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी विन्ध्याचल ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने साजन प्रसाद के दीर्घकालीन, निष्ठापूर्ण एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। नगर पालिका परिवार ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में सभासद मुन्ना गोंड, संजय मौर्य प्रधान, अनिल गुप्ता, शकील अहमद, कपिलदेव भारती, अरुण सिंह, जयमंगल, सफाई नायक, मंगलेश, आनंद गगन, नागेश्वर एवं किशन सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!