October 2, 2026
सरस्वती देवी महाविद्यालय में गांधी विचार दर्शन प्रदर्शनी एवं गांधी दिग्दर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन

खड्डा बाजार-कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के अंतर्गत सरस्वती देवी महाविद्यालय, खड्डा बाजार, कुशीनगर में राष्ट्रपर्व गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर ‘गांधी विचार दर्शन’ विषयक प्रदर्शनी एवं ‘गांधी दिग्दर्शन’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

सरस्वती देवी महाविद्यालय में गांधी विचार दर्शन प्रदर्शनी एवं गांधी दिग्दर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन

प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार मिश्र ने किया। संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष तिवारी ने किया, जबकि विषय प्रवर्तन डॉ. संतोष मिश्र ने किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार मिश्र ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वावलम्बन एवं चरित्र निर्माण संबंधी विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

सरस्वती देवी महाविद्यालय में गांधी विचार दर्शन प्रदर्शनी एवं गांधी दिग्दर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन एवं स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। इसमें गांधी जी के तीन बंदर, दांडी यात्रा, चरखा तथा ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन सहित अनेक विषयों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने गांधी जी के विचारों एवं स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण पड़ावों को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजीत मद्धेशिया, अभिषेक श्रीवास्तव, बबिता जायसवाल, शिवम पाण्डेय, सुनील मिश्र, संतोषी सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!