October 17, 2026
CATC -169 शिविर में कैडेट्स ने सीखा सैन्य प्रशिक्षण और प्राथमिक उपचार

At the CATC-169 camp, cadets learned military training and first aid.

सिसवा बाजार-महाराजगंज। परमहंस पाल पीजी कॉलेज, गुरली में 102 यू.पी. बटालियन एनसीसी, गोरखपुर मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित CATC -169 संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन कैडेट्स ने ड्रिल प्रतियोगिता, सैन्य संगठन, युद्ध नायकों के इतिहास, बाधा प्रशिक्षण और प्राथमिक उपचार से संबंधित गतिविधियों में भाग लिया।

CATC -169 शिविर में कैडेट्स ने सीखा सैन्य प्रशिक्षण और प्राथमिक उपचार

दिन की शुरुआत ड्रिल प्रतियोगिता से हुई, जिसमें कैडेट्स ने अनुशासन, एकाग्रता और सामूहिक तालमेल का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण सत्रों में उन्हें सशस्त्र बलों के संगठन, सैन्य रैंक, बैज और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। भारतीय सेना के युद्ध नायकों और ऐतिहासिक युद्धों पर आयोजित सत्र के माध्यम से कैडेट्स को सैनिकों के साहस, बलिदान और देशसेवा के महत्व से परिचित कराया गया।

CATC -169 शिविर में कैडेट्स ने सीखा सैन्य प्रशिक्षण और प्राथमिक उपचार

इसके अलावा साहसिक एवं बाधा प्रशिक्षण के माध्यम से शारीरिक क्षमता, धैर्य और आत्मविश्वास विकसित करने पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सत्र में सीपीआर ,प्राथमिक जीवन रक्षक प्रक्रिया की जानकारी और प्रदर्शन के जरिए आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता के महत्व को समझाया गया। खेल गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम के अभ्यास ने कैडेट्स में टीम भावना एवं सहयोग को बढ़ावा दिया।

CATC -169 शिविर में कैडेट्स ने सीखा सैन्य प्रशिक्षण और प्राथमिक उपचार

शिविर में सूबेदार सुमेर सिंह, कैंप सीनियर जेसीओ गुरनाम सिंह, सूबेदार आजाद खालिद, नायब सूबेदार अंगज कुमार, जी.सी. आई सुषमा मिश्रा, जी.सी .आई अंशिका सिंह, तथा अन्य सैन्य प्रशिक्षक कैडेट्स को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!