सिसवा बाजार-महराजगंज। आज 14 नवम्बर 2026 को बाल दिवस के शुभ अवसर पर एस. एस. इण्टर कॉलेज करमही में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं एवं खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें कबड्डी, खो-खो, निबंध लेखन, संगीत एवं बाल-विवाद प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र, उपप्रधानाचार्य आदित्य पांडेय तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सर्वांगीण विकास की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।


