सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल मे आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप मे मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबन्धक एन0बी0 पाल एंव प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया।
इस अवसर पर खेल कूद, निबंध,एंव भाषण प्रतियोगिता तथा फ़ूड विदाउट फायर एंव फ़ूड विथ फायर का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । फ़ूड विदाउट फायर एंव फ़ूड विथ फायर से बच्चों ने वेज सैंडविच, भेल पूरी, लस्सी, काफी, फुलकी आदि लजीज व्यंजन बनाकर सभी को प्रसन्न कर दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल एंव पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक एन0बी0 पाल ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की नेहरू जी बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। बच्चे उन्हें स्नेहपूर्वक “चाचा नेहरू” कहकर पुकारते थे। बाल दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि बच्चों को प्रेम, सुरक्षा और समान अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने बताया की बाल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में बच्चों के अधिकारों, उनकी शिक्षा और उनके समग्र विकास के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में संजय सिंह,प्रदीप सिंह, शिवशंकर शर्मा,आलोक कुमार, सुनील दत्त, रंजित सिंह, भुवनेश्वरी, भारती, उमेश यादव, अफजल खान, विनोद सिंह एंव अमित आदि शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।



