July 27, 2024
अमीन पठान ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर किया पौधारोपण

रायबरेली। युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आमीन पठान ने रायबरेली की जनप्रिय सांसद सोनिया गांधी के जन्मदिन पर प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल सुलखियापुर मुंशीगंज में पौधारोपण किया जिसमे स्कूल के बच्चो ने भी सोनिया गांधी को शुभकामनाएं और प्यार दिया।

अमीन पठान ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर किया पौधारोपण

वही आमीन पठान ने कहा कि सोनिया गांधी रायबरेली की परिवार रूपी जनता के दिलो में बस्ती है, आज छोटे बच्चो का सोनिया गांधी के प्रति प्रेम देखकर मन मनमोहित हो गया, कहा जाता है की बच्चे भगवान का रूप होते है, आज बच्चो ने जन्मदिन पर सोनिया गांधी की लंबी आयु की कामना की।
कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक आशीष कुमार यादव व सभासद अतुल शर्मा, शिक्षक आदित्य, महेश आदि ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई, शुभकामनाए व प्यार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!