कसया-कुशीनगर। हाटा विकास खंड के जूनियर हाईस्कूल भठही राजा में कार्यरत प्राध्यापक राजीव नयन द्विवेदी के विद्यालय में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा केक काटकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव नयन द्विवेदी ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन तथा नैतिक मूल्यों के प्रति विशेष योगदान दिया है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय का शैक्षिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ हुआ है, जिससे छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा है।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने अपने प्रिय शिक्षक के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। शिक्षकों ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
समारोह का समापन सभी के बीच मिठाई वितरित कर एवं सामूहिक रूप से शुभकामनाएं देकर किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और हर्षाेल्लास का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जुनियर हाई स्कूल संघ अध्यक्ष देवानंद दुबे व संचालन बिपिन सिंह ने किया इस अवसर पर प्रबीर राव अमित सिंह धीरज मिश्रा रितेश सिंह सुमित राय राकेश कुमार बिरेंद्र गुप्ता विजय राय आदि मौजूद रहे।

